होली खेलने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा महंगा, लड़ाई झगड़े में तीन हुए गंभीर रूप से घायल
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Mar, 2023 09:05 PM

होली का त्यौहार बेशक प्रेम और सौहार्द्य के प्रतीक का त्योहार माना जाता है, लेकिन अनेकों बार यह नासमझ के चलते लड़ाई झगड़े का रूप भी ले लेता है।
ऐलनाबाद(सुरेंद्र सरदाना): होली का त्यौहार बेशक प्रेम और सौहार्द्य के प्रतीक का त्योहार माना जाता है, लेकिन अनेकों बार यह नासमझ के चलते लड़ाई झगड़े का रूप भी ले लेता है और त्योहार के गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ते है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में होली के दिन दोस्तो में आपसी हुए मन मुटाव के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ऐलनाबाद के वार्ड नम्बर 5 के रहने वाले गुरपाल सिंह ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई उसने बताया कि मेरे दो लड़के है। एक का नाम हरमीत सिंह और छोटे लड़के का नाम गुरमीत सिंह है। होली के दिन वह बाइक पर सवार होकर होली खेलने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान कुछ लड़कों से उनकी कहासुनी होने के बाद दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी होती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रोहतक में क्रूरता की हदें पार! घरेलू झगड़े का गुस्सा मासूम पर उतारा, बच्ची पर बरसाए थप्पड़... फिर...

सोना तो निकला नहीं, 1 करोड़ और स्वाहा! यमुनानगर में अंधविश्वास के चक्कर में कंगाल हुआ शख्स

विवाद के बाद फार्म हाउस के केयर टेकर पर तीन युवकों ने किया हमला, केस दर्ज

BPTP सोसाइटी में 7 साल के मासूर पर गिरा छज्जे का बड़ा हिस्सा, घायल

ITI छात्रों को बड़ी राहत: आर्थिक रूप से कमजोर प्रशिक्षुओं को मिलेगा 2,000 मासिक स्टाइपेंड, रोजगार...

श्रमिक हित सर्वोपरि : श्रम मंत्री के रूप में अनिल विज के सुधारों ने बदली श्रम विभाग की कार्यशैली

दुखद खबर ! रेवाड़ी में स्कूली छात्र ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, परिजन बोले- शिक्षक मानसिक रूप से...

आम जनता को मिलेगी महंगाई से राहत, कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती... जानिए नए दाम

सोनीपत में रक्षक बना भक्षक: SPO ने सरेआम चलाईं गोलियां, पैर में गोली लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग...

HTET परीक्षा में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप, भूपेंद्र हुड्डा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग